बॅालीवुड इंडस्ट्री के रोमांस किंग शाहरुख खान ने हाल में एक्ट्रेस करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और शर्मिला टैगोर संग एक एड शूट करवाया है। उस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं जो लगातार वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में तीनों अदाकाराएं गोल्डन ड्रेस में नजर आ रही हैं। जहां एक्ट्रेस करीना और करिश्मा वनपीस पहने दिख रहे हैं वहीं शर्मिला टैगोर साड़ी में नजर आईं। शाहरुख ने खुद अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से यह फोटो शेयर की हैं।