शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने बड़े बेटे आर्यन के लिए एक रूल बनाया है कि उन्हें घर में हमेशा टी-शर्ट पहनकर रखना है। शाहरुख ने कहा था, 'मुझे लगता है कि पुरुषों को घर में मां, बहन और महिला मित्रों के सामने शर्टलेस नहीं घूमना चाहिए। मैं आर्यन को हमेशा टी-शर्ट पहने रहने के लिए कहता हूं। जब हम अपनी मां, बहन, बेटी और महिला मित्रों को बिना कपड़ों के देखने में कम्फर्टेबल नहीं हैं तो लड़कों को ऐसा करने की छूट क्यों दें। जिन चीजों के लिए महिलाओं को मनाही है तो वो पुरुष क्यों करें?'