4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

​कंगना का करियर हुआ खत्म, पूरी इंडस्ट्री ने किया ब्लैकलिस्ट

कंगना की अगली फिल्म के लिए कोई ए ग्रेड एक्टर नहीं मिल रहा है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 30 Jan 2018, 3:16 PM IST

kangana ranaut

kangana ranaut

बॉलीवुद की क्वीन कंगना का बेबाक अंदाज अब उनके प्रोफेशनल लाइफ के लिए मुश्किलें खड़ा कर रहा है। आएदिन किसी न किसी के साथ उनके होते झगड़ों के चर्चा सोशल मीडिया पर बनी रहती है। इसी कारण आज कोई भी हीरो उनके अपोजिट काम करने से डरता है। सूत्रों की मानें तो कंगना की अगली फिल्म के लिए कोई ए ग्रेड एक्टर नहीं मिल रहा है। अब कंगना को भी अपने इस तरह के बिहेविर के लिए शायद अब पछतावा हो रहा है इसलिए अब उन्होंने धीरे—धीरे अपने दुश्मनों को दोस्त बनाना शुरू कर दिया है।

उनके बदलते नेचर के बावजूद बॉलीवुड स्टार्स को अभी भी कंगना के साथ फिल्म करने में डर लग रहा है। इन दिनों रानी लक्षमी बाई की ज़िन्दगी पर बन रही फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग कर रहीं हैं। इसके बाद कंगना बहुत जल्द अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट 'मेन्टल' पर काम शुरू करने वाली हैं। मेंटल के मेकर्स ने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार को कंगना के अपोज़िट काम करने के लिए एप्रोच किया। मगर किसी ने भी कंगना के साथ काम करने के लिए हां नहीं कही। लोग तो उनका नाम नाम सुनकर फिल्म में काम करने से मना कर दिया।

उनके डर का आलम तो यहां तक है कि उनके साथ पहले फिल्म क्विन में काम कर चुके उनके को-स्टार राजकुमार राव ने भी 'मेंटल' में काम करने से साफ मना कर दिया। वैसे अब सुनने में आ रहा है कि मसान फेम विक्की कौशल कंगना की फिल्म में काम करने के लिए रेडी हो गए हैं। कुछ दिन पहले ये पता चला था कि कंगना अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' में अपने पति यानी गंगाधर राव का रोल, बॉलीवुड के किसी ए-लिस्ट एक्टर से प्ले करवाना चाहती थीं लेकिन कंगना की वजह से कोई भी टॉप-एक्टर रानी लक्षमी बाई के पति का किरदार निभाने के लिए नहीं हुआ रेडी।

आपको बता दें कि बॉलीवुड की इस क्वीन यानी कंगना तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। इसके बावजूद उनके नेचर की वजह से बॉलीवुड के ज़्यादातर टॉप एक्टर्स के साथ उनका रिश्ता खराब है। वहीं रितिक रोशन के साथ तो कंगना की हेट-स्टोरी जैसी कहानी के चर्चे तो पूरी बॉलीवुड में मशहूर है। रणबीर कपूर ने भी रितिक से सबक लेते हुए कंगना से किनारा कर लिया है। शाहिद कपूर के साथ भी रंगून की शूटिंग के दौरान कंगना का झगड़ा हो चुका है।

रास्कल्स में कंगना के साथ काम कर चुके अजय देवगन ने भी क्वीन कंगना से तौबा कर लिया है। कुछ महीने पहले करन जौहर के शो में खान्स के साथ फिल्म करने को लेकर कंगना ने जो स्टेटमेन्ट दिया था। उसकी वजह से बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख और सलमान ने भी उनके साथ काम करने के लिए मना कर दिया हैं। आज ये आलम है कि कंगना के साथ काम करने का रिस्क बॉलीवुड के सुपर स्टार तो दूर छोटे स्टार भी नहीं लेना चाहते हैं। या यूं कहिए कि बॉलीवुड के ज़्यादतर ए-लिस्ट एक्टर्स ने मिस रनाउट को कर दिया है ब्लैक-लिस्ट ।