6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख ने सलमान को मारा ताना, कहा-वैसे मैं तो अपने शो को काफी कम पैसों में होस्ट कर रहा हूँ…जाने पूरी खबर

शाहरुख ने सलमान को मारा ताना, कहा-वैसे मैं तो अपने शो को काफी कम पैसों में होस्ट कर रहा हूँ...जाने पूरी खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 6 Oct 2017, 9:32 AM IST

salman khan shahrukh khan

salman khan shahrukh khan

कहना गलत नहीं होगा की इन दिनों मानों पूरा बॅालीवुड छोटे पर्दे पर छाया हुआ है। इस इंडस्ट्री के सभी बड़े स्टार्स छोटे पर्दे पर अपने अपने शोज लेकर आ रहे हैं। जहां एक ओर सलमान खान का सबसे मशहूर रिएलिटी शो बिग बॅास ११ का आगाज हो गया है वहीं जल्द ही शाहरुख खान भी टेड टॉक्स नाम के टॅाक शो से छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं। इन सब के अलावा कल से अक्षय कुमार का भी लाफ्टर चैलेंज शो शुरु होने वाला है।

इन सभी शोज को एसे एकसाथ टीवी पर आते देख एसा लग रहा है मानों बड़े पर्दे के सितारें अब सिनेमा छोड़ टीवी शोज में टीआरपी की जंग लड़ने आ गए हैं। वैसे सुनने में आया था की सलमान कही दफे चैनल को शो करने से इनकार कर चुके थे। लेकिन चैनल उनसे पीछा नहीं छुड़ाना चाहते इसलिए हर बार वो बिग बॉस के शो को होस्ट करते नजर आते है। हां वैसे ये बात भी है अब सलमान खान को टीवी पर देखना एक आदत सी हो गयी है उनके बगैर इस शो में मजा नहीं आता। वीकेंड के वार पर सलमान कंटेस्टेंट से मिलकर उनकी क्लास लगाते है तो उसे देखने का कुछ और ही मजा होता है।

कुछ दिनों पहले खबर भी आ रही थी की सलमान खान के जगह अब अक्षय कुमार बिग बॅास ११ शो को होस्ट करते नजर आने वाले है लेकिन यह महज एक अफवाह निकली। हाल में सलमान के अच्छे दोस्त शाहरुख खान ने अब इस शो का होस्ट बनने की इच्छा जताई है। बता दें शाहरुख़ खान के आने वाले शो टेड टॉक्स की प्रेस कांफ्रेंस मुंबई में रखी गई। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब उनसे पूछा गया की क्या वो सलमान खान के शो बिग बॉस में बतौर होस्ट इंटरेस्टेड है? ऐसे में किंग खान ने कहा कि,- मैंने अपने करियर में काफी शो को होस्ट किया है। लेकिन सच बताऊ मुझे अब तक इस तरह के शो को होस्ट करने का प्रस्ताव नहीं आया है। अगर, मेरे पार टाइम होगा तो मैं इसे जरूर होगा। जब तक मुझे इस शो को होस्ट करने के अच्छे पैसे मिलेंगे (हस कर) वैसे मैं अपने इस शो को काफी कम पैसों में होस्ट कर रहा हूँ।

अब शाहरुख खान की ये बात सलमान खान और शो वालों को ताना थी या वे सलमान खान की टांग खीच रहे थे इसका तो नहीं पता। पर हां उम्मीद करते हैं ही दोनों खानों का ये शो खूब हिट रहे।