27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेलेब्स का फेवरेट रहा है अलीबाग, दीपिका पादूकोण का ही नही शाहरुख खान सहित कई बड़े स्टार्स तक के आलीशान घर मौजूद

अलीबाग जैसी खूबसूरत जगह पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने घर लिया है जो बेहद मंहगा होने के साथ आलीशान है। इससे पहले और भी कई बड़े एक्टर्स है जो इस जगह पर अपना घर बना चुके है।
2 min read
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Sep 15, 2021

ranveer singh bought luxurious farmhouse alibaug

ranveer singh bought luxurious farmhouse alibaug

नई दिल्ली। मुबंई के चकाचौध भरी दुनिया से अलग रहकर हरे भरे शांत वातावरण में रहना हर स्टार पसंद करता है। ऐसी ही एक जगह है मुंबई में स्थित अलीबाग जिसे सितारों का गोवा कहा जाता है। समुद्र की लहरों के बीच हरी भरी जगह पर बसा यह शहर काफी खूबसूरत है। इस शांत जगह में हर सितारें अपना आलीशान घर बनवा रहे है। जहां पर ये अपनी थकान को दूर करने के साथ यहां छुट्टियां मानने आते हैं। हाल ही में इस जगह पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी घर लिया है जो बेहद मंहगा होने के साथ आलीशान है। इससे पहले और भी कई बड़े एक्टर्स है जो इस जगह पर अपना घर बना चुके है। जानिए उनके नाम

शाहरुख खान

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सुपरस्टार शाहरुख खान का आता है जो अपनी फिल्मों के साथ साथ शानो-शौकत के लिए भी जाने जाते है। हर सुंदर जगह पर वो अपने पैसों को इनवेस्ट करने में कभी नही चूकते है। दिल्ली मुंबई के अलावा न्यूयार्क लंदन दुबई में भी इनके आलीशान घर है। सालों पहले अलीबाग में उन्होने शानदार घर बनाया था। इस घर में सारी सुख सुविधाएं मौजूद हैं।

अनुष्का शर्मा

इसके बाद दूसरा नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली का आता है जो अलीबाग में एक शानदार घरके मालिक है। इन्होंने साल 2020 में लॉकडाउन को दौरान इसी घर में रहकर समय बिताया था य घर भी मुबई के घर की तरह काफी मंहगा और शानदार है।

राहुल खन्ना

बॉलीवुड एक्टर राहुल खन्ना का भी अलीबाग में अपना घर है। चारों की खूबसूरत हरियाली को देख यहां वो भी अक्सर छुट्टियां मनाने आते हैं।

दीपिका-रणवीर

इन स्टार्स के घर बनने के बाद अब इस खूबसूरत जगह पर दीपिका-रणवीर ने भी अपना घर ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपवीर ने समुद्र के किनारे एक बहुत बड़ा प्लॉट खरीदा है। इस प्लॉट पर दो 2 शानदार बंगले बने हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग