3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shammi Kapoor Birthday: 20 साल छोटी एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे शम्मी, प्रपोज कर रख दी थी शर्त

शम्मी कपूर बॉलीवुड के उन सुपरस्टार में से एक थे जिनकी दीवानी कई लड़कियां थी पर उनका दिल खुद से 20 साल छोटी एक्ट्रेस के लिए धड़कता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 21 Oct 2023, 12:03 AM IST

shammi_kapoor_birthday.jpg

शम्मी कपूर का 21 अक्टूबर को जन्मदिन होता है

Shammi Kapoor Birthday: फेमस अभिनेता शम्मी कपूर को कौन नहीं जानता उनकी एक्टिंग उनकी अदाएं हर किसी को अपनी ओर आर्कषक कर लेती थी 21 अक्टूबर 1931 में कपूर खानदान में जन्में शम्मी कपूर ने अपनी इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। पूरा बॉलीवुड उनसे प्यार करता था उनके पीछे कई लड़कियां पागल थीं पर वह एक अभिनेत्री के लिए पागल थे जो उनसे उम्र में 20 साल छोटी थी वह उनसे शादी करना चाहते थे कहा जाता है कि दोनों एक रिलेशनशिप में थे शम्मी उनसे शादी करना चाहते थे और उन्होंने उस एक्ट्रेस को प्रपोज भी किया पर एक शर्त के साथ जो उस अभिनेत्री ने मानने से मना कर दी थी आईये जानते है शम्मी कपूर की इस अनसुनी लव स्टोरी के बारे में...

दोनों से एक दूसरे के प्यार में पागल
बता दें, कहा जाता है कि जिस एक्ट्रेस के लिए शम्मी पागल थे आधे से ज्यादा हिंदुस्तान उनकी खूबसूरती पर मरता था और वह खुद शम्मी से बेहद प्यार करती थी वह एक्ट्रेस कोई और नहीं मुमताज थी।दोनों एक साथ काफी समय तक साथ रहे पर एक दिन दोनों हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए। जब शम्मी ने मुमताज को शादी के लिए प्रपोज किया तो उनके साथ एक शर्त रख दी। जो मुमताज ने मानने से इनकार कर दी। शम्मी चाहते थे कि मुमताज शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दे और उस समय मुमताज की उम्र महज 17 साल थी और वह बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थी जिस वजह से उन्होंने शम्मी से शादी के लिए मना कर दिया।

मशहूर गाना ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ मुमताज और शम्मी कपूर पर फिल्माया गया IMAGE CREDIT:


शम्मी ने खाई थी अजीब कसम

शम्मी कपूर का करियर में उस समय अच्छा चल रहा था लेकिन मुमताज अभी संघर्ष कर रही थी। मुमताज के इंकार करने के बाद शम्मी कपूर ने फैसल किया कि वह शादी किसी एक्ट्रेस से नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने दो बार शादी की। पहली शादी गीता बाली से की उनके निधन के बाद उन्होंने नीला देवी नाम की महिला से दूसरी शादी की।