
श्रुति हासन और शांतनु हजारिका के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरों में ये भी है की दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। जहां ब्रेकअप की खबरों पर एक्ट्रेस श्रुति हासन चुप हैं, वहीं शातनु हजारिका ने अब रिएक्ट किया है।
शांतनु हजारिका (Santanu Hazarika) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रुति हासन संग ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्ट किया है। शांतनु हजारिका ने कहा, "आई एम सॉरी, मैं इसपर कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं।" शांतनु हजारिका ने ब्रेकअप की खबरों को ना तो कंफर्म किया है और ना ही इन्हें नकारा है।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Deepika Padukone को क्यों किया जा रहा ट्रोल?
श्रुति हासन और शांतनु हजारिका कई साल से डेट कर रहे थे। खबरों के मुताबिक श्रुति हासन और शांतनु डेटिंग के समय से ही साथ रह रहे थे लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों मार्च 2024 से अलग रह रहे हैं। बीते साल तो एक्ट्रेस की शांतनु संग शादी की खबरें भी खूब उड़ी थीं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी श्रुति और शांतनु प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते रहते थे। लेकिन पिछले काफी समय से दोनों में से किसी ने भी न तो कोई तस्वीर शेयर की और ना ही साथ में नजर आए। अभी तक शांतनु हजारिका और श्रुति हासन ने अपने ब्रेकअप पर खुलकर कुछ नहीं कहा है, पर इसे कन्फर्म बताया जा रहा है।
Updated on:
29 Apr 2024, 3:20 PM IST
Published on:
29 Apr 2024, 3:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.