श्रुति राजलक्ष्मी हासन (जन्म 28 जनवरी 1986), दक्षिण भारतीय फ़िल्मों और बॉलीवुड में अभिनय करने वाली भारतीय अभिनेत्री, गायिका, संगीत रचयिता और नर्तकी हैं। उनके माता-पिता सारिका और कमल हासन नामी फ़िल्मी सितारे हैं। अपनी वयस्क प्रथम अभिनय के रूप में एक्शन ड्रामा फ़िल्म लक में अभिनय किया था। इससे पूर्व बाल कलाकार के रूप में फ़िल्मों में काम किया था। 2012 में इन्होने हिन्दी फिल्म दबंग के तेलगु पुनः-निर्मित फ़िल्म गब्बर सिंह में काम किया जो बहुत ज़्यादा सफल रही। तेलगु फिल्मों के साथ-साथ वो हिन्दी फ़िल्मों में भी एक बडी अभिनेत्री के रूप में उभरी हैं। अभिनय के साथ-साथ इन्होने गायकी और संगीत निर्देशन भी किया है।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.