बता दें, शेफाली जरीवाला की मौत शुक्रवार को मुंबई में हुई थी। अब मीडिया में आई कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट यानी हार्ट अटैक से हुई है वहीं डॉक्टर्स को संदेह है कि उनका 27 जून को व्रत था और शाम होते-होते उनका बीपी लो हुआ जिस वजह से उन्हें चक्कर आ गया और हॉस्पिटल ले जाते समय उनकी मौत हो गई. वहीं, शनिवार को शेफाली के शव का पोस्टमार्टम किया गया है हालांकि डॉक्टरों ने अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है, जिससे मौत की असली वजह सामने सामने आए।