11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्र्टेस Shikha Malhotra 6 महीने से कर रहीं थी कोविड-19 मरीजों की सेवा, खुद हो गईं कोरोना पॉजिटिव

अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा ( Shikha Malhotra ) ने दो फोटोज का कोलाज शेयर किया। इन तस्वीरों में से एक में वह अस्पताल के बिस्तर पर हैं और दूसरी तस्वीर में वह पीपीई किट पहने नर्सिग के लिए तैयार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 9 Oct 2020, 3:22 PM IST

6 महीने से कर रहीं थी कोरोना मरीजों की सेवा, अब Shikha Malhotra खुद हुईं संक्रमित

6 महीने से कर रहीं थी कोरोना मरीजों की सेवा, अब Shikha Malhotra खुद हुईं संक्रमित

मुंबई। कोरोना काल में संक्रमितों की मदद के लिए कोरोना वॉरियर्स के लिए आम लोग भी आगे आए। किसी ने लोगों की भोजन की व्यवस्था की तो किसी ने आर्थिक मदद कर लोगों की पेरशानियों को कम किया। अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा ( Shikha Malhotra ) ने एक अस्पताल में स्वयंसेवक के रूप में सेवाएं दींं। करीब 6 महीने से संक्रमितों की सेवा कर रहीं शिखा अब खुद पॉजिटिव आ गई हैं।

View this post on Instagram

*Tested Positive* #Admitted अभी oxygen की कमी महसूस हो रही है 🥺 पोस्ट उनके लिए जो कहते हैं कोरोना कुछ नहीं 😷 #serving #continuously from past 6 months with all of your best wishes and prayers 👩🏻‍⚕️🇮🇳 आप सभी की दुआएँ ने छ: महिने तक जंग के मैदान में सलामत रखा और मुझे पूरा भरोसा है की अब भी आप सब की दुआओं से ही मैं जल्द स्वस्थ हो जाऊँगी 💝 अभी तक कोई vaccine तैयार नहीं हुई है तो अपना व अपने प्रियजनों का ख़्याल रखें, मास्क पहनना, नियमित रूप से हाथ बार बार धोना, sanitiser का इस्तेमाल करना न भूले 🙏🏻 असीम प्रेम व सम्मान के लिए आभार 🙌🏻💫 जय हिंद 🇮🇳 #coronafighternurse #shikhamalhotra #versatile #actress #coronawarriorsindia

A post shared by Shikha Malhotra (@shikhamalhotraofficial) on

गुरुवार को शिखा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि अभी oxygen की कमी महसूस हो रही है। पोस्ट उनके लिए जो कहते हैं कोरोना कुछ नहीं। आप सभी की दुआएं ने छह महीने तक जंग के मैदान में सलामत रखा और मुझे पूरा भरोसा है की अब भी आप सब की दुआओं से ही मैं जल्द स्वस्थ हो जाऊंगी।

यह भी पढ़ें : — स्नेहा उल्लाल को क्यों कहा जाता है Aishwarya की हमशक्ल, मिलती-जुलती सूरत नहीं, ये है राज


अभी तक कोई वैक्सीन तैयार नहीं हुई है, तो अपना व अपने प्रियजनों का ख्याल रखें। मास्क पहनना, नियमित रूप से हाथ बार बार धोना, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना न भूलें। असीम प्रेम व सम्मान के लिए आभार। जय हिंद।'

एक्ट्रेस ने दो फोटोज का कोलाज शेयर किया। इन तस्वीरों में से एक में वह अस्पताल के बिस्तर पर हैं और दूसरी तस्वीर में वह पीपीई किट पहने नर्सिग के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें : — हरियाणवी डांसर Sapna Choudhary ने दी खुशखबरी, पहले बच्चे के जन्म पर घर में खुशियों का माहौल

शिखा ने बताया था कि वह मुंबई के एक अस्पताल में कोरोना से लड़ने के लिए स्वयंसेवक के रूप में काम कर रही है। संयोग से शिखा के पास दिल्ली के वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल की नर्सिग की डिग्री है। बॉलीवुड में उन्हें फिल्म 'फैन' और 'रनिंग शादी' में देखा गया था।