
Shilpa Shetty naagin dance
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अब अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशलमीडिया पर ज्यादा चर्चिट हो रही है। उनके हर रोज कोई ना कोई वीडियो शेयर होते रहते है जो पूरे में धूम मचा जाते है। अभी हाल ही में उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो एक अलग अंदाज में नजर आ रही है।
इस वीडियों में वो लाल रंग की साड़ी पहने एक नागिन का रूप लेते नजर आ रही है। मानों अपने दुश्मन को बस घायल कर देने को तैयार है एक्ट्रेस का नागिन डांस (Naagin Dance) हर किसी को कायल कर देने के लिए काफी है। दरअसल, शिल्पा शेट्टी का एक टिकटॉक वीडियो (TikTok Viral Video) है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस लाल साड़ी पहने नागिन डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी का अंदाज देखने लायक है. खास बात तो यह है कि एक्ट्रेस के इस वीडियो पर अब तक 40 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने इस नागिन डांस को वीडियो दो भागों में बांटा है। अपने पहले भाग में शिल्पा शेट्टी लाल साड़ी पहने नागिन डांस करती नज़ आ रही है तो दूसरे भाग में एक्ट्रेस का लुक पूरी तरह से बदला हुआ दिख रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "नागिन ठुमका." बता दें कि इसके अलावा शिल्पा शेट्टी के कई टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाते हैं.
वर्क प्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में वापसी कर रही हैं। वह हंगामा 2 और निकम्मा के जरिए जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाली हैं।
Updated on:
13 Mar 2020 05:41 pm
Published on:
13 Mar 2020 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
