10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी का पहला फोटोशूट, कहा- महिला से शक्तिशाली कोई ताकत नहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा की अश्लील वीडियो मामले मेंं गिरफ्तारी के बाद पहली बार एक फोटोशूट शेयर किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इरादा जताया है कि एक दृढ़ संकल्पित महिला से ज्यादा ताकतवर कोई चीज नहीं होती है। कई अन्य सेलेब्स ने शिल्पा के संकल्प का सपोर्ट किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 21 Aug 2021, 7:16 PM IST

shilpa_shetty.png

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा की अश्लील वीडियोज मामले में गिरफ्तारी को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में आना बंद कर दिया था। हाल ही एक्ट्रेस ने इसमें फिर से वापसी की है। इसी बीच शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि पति की गिरफ्तारी के बाद ये पहला फोटोशूट है जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

'महिला से अधिक शक्तिशाली कोई ताकत नहीं है'
शिल्पा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पहली बार कोई फोटोशूट शेयर किया है। शेयर फोटोज में शिल्पा ब्ल्यू कलर की फ्लोरल डिजाइन की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग ब्लाउज और ज्वैलरी पहनी हुई है। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा,' दृढ़ संकल्पित महिला से अधिक शक्तिशाली कोई ताकत नहीं है।' इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, मनीष पॉल, प्रीति जिंटा, गीता कपूर व अन्य सेलेब्स ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है। सुजैन ने लिखा,'बिल्कुल।' वहीं, जैकलीन फर्नांडिस ने लिखा,'आप जबरदस्त लग रही हैं और आप हमेशा इंस्पायर करती हैं।'

यह भी पढ़ें : Super Dancer Chapter 4: शो में आते ही शिल्पा शेट्टी ने की कंजक पूजा, छुए कंटेस्टेंट के पैर

'महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ता है'
शिल्पा ने 'सुपर डांसर चैप्टर 4' शो में रानी लक्ष्मी बाई से प्रेरित एक परफॉर्मेंस देखने के बाद कहा कि पति के बाद महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ता है। एक्ट्रेस ने कहा कि जब मैं झांसी की रानी के बारे में सोचती हूं, मुझे ऐसा लगता है कि समाज का चेहरा दिखता है। क्योंकि, आज भी औरत को अपने हक के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती है।

यह भी पढ़ें : क्या बहन शिल्पा और जीजा राज कुंद्रा उठाते हैं शमिता शेट्टी का खर्च? 'मोहब्बतें' एक्ट्रेस ने दिया जवाब

वर्कफ्रंट की बात करें, तो शिल्पा शेट्टी ने हाल ही 'सुपर डांसर चैप्टर 4' से तब ब्रेक लिया, जब उनके पति को अश्लील वीडियोज मामले में गिरफ्तार किया गया। एक्ट्रेस ने हाल ही इस शो में वापसी की है। पिछले दिनों उनकी कमबैक फिल्म 'हंगामा 2' ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस मूवी में उनके साथ परेश रावल, मीजान जाफरी और प्रणिता सुभाष लीड रोल्स में नजर आए थे। इस मूवी को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पांस नहीं मिल पाया था। एक्ट्रेस अब सब्बीर खान की फिल्म 'निक्कमा' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दासानी और एक्ट्रेस शिरले सेतिया नजर आएंगी। फिलहाल इस मूवी की रिलीज डेट की घोषणा का इंतजार है।