
मशहूर कॉमेडी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' शो अक्सर सुर्खियों में बना रहता हैं। इस शो को काफी लोग देखना पंसद करते हैं। पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली आज भी बेहद खूबसूरत हैं। शिल्पा शिंदे इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरिज़ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
शिल्पा शिंदे के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। भाभी जी का हर अंदाज़ आज भी लोगों को खूब भाता है। बिग बॉस 11 की विजेता रह चुकी शिल्पा शिंदे टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में आए सीरियल कभी आए न जुदाई से की थी।टेलीविजन करियर में कई शोज किए, लेकिन आज भी शिल्पा शिंदे को अगर उनके किसी किरदार के लिए दर्शकों का खूब प्यार मिलता है तो वो है शो 'भाबी जी घर पर हैं' में 'अंगूरी भाबी' के लिए।
शिल्पा शिंदे का 28 अगस्त को जन्मदिन है। शिल्पा 45 वर्ष की हैं। टेलीविजन में शिल्पा शिंदे जितना अपने शोज को लेकर छाई रहीं उतना ही वो अपने निजी रिश्तों और साथ ही अपने विवादों को लेकर भी चर्चा में रहीं। शिल्पा शिंदे साउथ की फिल्मों के लिए भी खूब लोकप्रिय रही हैं।
टीवी में आने से पहले उन्होंने हिन्दी फिल्म में भी काम किया था। 1999 में शिल्पा शिंदे ने डेब्यू किया था। उन्होंने सीरियल कभी आए न जुदाई, संजीवनी, मेहर जैसे कई शोज में काम किया। मिस इंडिया रह चुकी शिल्पा शिंदे जिस भी शो में नजर आईं उससे उन्होंने दर्शकों का दिल खूब जीता।
शिल्पा शिंदे का हर एक लुक उनके फैंस को काफी पंसद आता हैं। वह बेहद हॅाट हैं। उनकी तस्वीर अक्सर सुर्खिया बटोरते रहती हैं। इस फोटो में शिल्पा शिंदे अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस को घायल करती दिख रही हैं। उनका यह अवतार फैंस को काफी पंसद आता हैं। फोटो में क्यूट सी मुस्कान देतीं शिल्पा शिंदे किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। शिल्पा शिंदे की यह फोटो उनके फैन्स की धड़कनों को बढ़ाने के लिए काफी है।
Updated on:
15 Jan 2022 01:07 pm
Published on:
15 Jan 2022 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
