17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sholay: 50 साल बाद अब क्या कर रहे हैं ‘शोले’ फिल्म के ये कलाकार; दुनिया है अनजान

Sholay Inside Story: ‘शोले’ फिल्म का हम सब 50 वां साल मना रहे हैं। यह सुपरहिट फिल्म 15 अगस्त 1975 के दिन रिलीज हुई थी। लेकिन इतने समय बीत जाने के बाद, क्या आप जानते हैं? फिल्म के दिग्गज कलाकार अब क्या कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 5 Aug 2025, 7:36 PM IST

Sholay Inside Story

'शोले' के 50 साल

Sholay 50 years Celebration: वे कलाकार जो आज भी सक्रिय हैं, 15 अगस्त 1975 के दिन भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर 'शोले' रिलीज हुई। इस साल हम इस फिल्म का 50 वां साल मना रहे हैं। रमेश सिप्पी निर्देशित शोले का उनके पिता जी पी सिप्पी ने बड़े स्तर पर निर्माण किया। समय बीत जाने के बाद भी आज शोले पुरानी नहीं पड़ी आज भी वही ताजगी है।

नहीं रहे ये फेमस ‘शोले’ फिल्म के कलाकार

इस फिल्म के कलाकारों में संजीव कुमार, अमजद खान, जगदीप, एके हंगल, इफ्तिखार, आनंद बक्शी, आर डी बर्मन, द्वारका द्विवेचा, एम एस सिंदे और निर्माता जी पी सिप्पी आदि हमारे बीच नहीं हैं,मगर बाकि जो कलाकार जीवित हैं वे आज भी एक्टिव भी हैं।

आज भी एक्टिव हैं ये एक्टर्स

शायद शोले की जबरदस्त सफलता और लोगों का प्यार उनको आज भी उत्साह देता है। सचिन ने उस फिल्म में युवा अहमद का रोल किया वे आज भी टीवी, मराठी और हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं।

हेलन अब फिल्मों में नहीं आती, मगर विभिन्न टीवी शो में नजर आती हैं। असरानी जो शोले से टाइपकास्ट हो गए थे, मगर गुलजार और ऋषि दा की फिल्मों में अभिनय किया आज के दौर में प्रियदर्शन ने उन्हें अलग तरह के रोल देकर आज की पीढ़ी में लोकप्रिय कर दिया ‘यमला पगला फिर से’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ में वे नजर आए, आज भी एक्टिव हैं। सलीम खान आज फिल्मों में भले ही एक्टिव नहीं हैं, मगर सामाजिक जीवन में एक्टिव हैं।

जावेद अख्तर गीतकार के रूप में एक्टिव है हाल ही में उन्होंने डंकी के गाने लिखे। सोशल मीडिया पर हैं सक्रिय हाल ही सलीम जावेद की जोड़ी पर वेब सीरीज आई 'एंग्री यंग मैन'। जया बच्चन परदे से लेकर राज्यसभा तक एक्टिव हैं। हेमा मालिनी भी मथुरा से सांसद हैं फिल्में भले ही नहीं करे मगर राजनीती और नृत्य में पूरी तरह एक्टिव है जितनी युवा अभिनेत्रियां भी नहीं होगी।

अमिताभ बच्चन की तो क्या बात करे ब्रह्मास्त्र, चुप, कल्कि आदि फिल्मों के अलावा के बी सी और ढेरों विज्ञापनों छाएं हैं इतना तो वो 'शोले' के समय भी एक्टिव नहीं होंगे। धरमजी ने 2023 में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और 2024 में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए दोनों हिट रही इसके अलावा उनकी सोशल मीडिया में सक्रियता खूब है। इस साल भी उनकी अमिताभ के नाती के साथ फिल्म इक्कीस आ रही है। यानी की शोले के चारों मुख्य पात्र 50 साल बाद आज भी एक्टिव हैं। सभी स्वस्थ और एक्टिव नजर आए यही दुआ करते हैं।