24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / एक ही फ्रेम में नजर आए ‘सिंघम’, ‘सूर्यवंशी’ और ‘सिंबा’, बॉलीवुड की पुलिस फोर्स हुई और मजबूत

एक ही फ्रेम में नजर आए ‘सिंघम’, ‘सूर्यवंशी’ और ‘सिंबा’, बॉलीवुड की पुलिस फोर्स हुई और मजबूत

एक साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करण जौहर और रोहित शेट्टी नजर आ रहे हैं ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 6 May 2019, 9:15 PM IST

Akshay Kumar

Akshay Kumar

रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सूर्यवंशी' (Suryavanshi) को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म की शूटिंग शुरु हो गई है। इस तस्वीर में अक्षय कुमार, अजय देवगन, करण जौहर और रोहित शेट्टी एक साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

एक साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करण जौहर और रोहित शेट्टी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के जरिए ये बताया जा रहा है कि बॉलीवुड की पुलिस फोर्स से अब अक्षय कुमार जुड़ चुके हैं। इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आएंगी वहीं नीना गुप्ता फिल्म में अक्षय की मां का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

अक्षय कुमार इन दिनों रोहित शेट्टी के निर्देशन में फिल्म सूर्यवंशी में काम कर रहे हैं। अक्षय ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि पुलिस की दुनिया और बड़ी हो गई है क्योंकि सूर्यवंशी ने अब चार्ज ले लिया है। इस तस्वीर को अजय देवगन ने भी ट्विट किया है।