23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / श्रद्धा कपूर जल्द बनेंगी दुल्हन? राहुल मोदी नहीं इस बड़े बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट!

श्रद्धा कपूर जल्द बनेंगी दुल्हन? राहुल मोदी नहीं इस बड़े बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट!

Shraddha Kapoor Marriage: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी श्रद्धा कपूर एक बड़े बिजनेसमैन के साथ शादी करने वाली हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 17 Oct 2024, 6:04 PM IST

Shraddha Kapoor Marriage Is Actress Finds love in a Sindhi businessman after Rahul Mody

Shraddha Kapoor Marriage: बॉलीवुड के फेमस विलेन और एक्टर शक्ति कपूर के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उनकी बेटी श्रद्धा कपूर को उनका प्यार मिल गया है। कहा तो ये भी जा रहा है कि स्त्री-2 स्टार जल्द ही उनके साथ अपने रिलेशनशिप की घोषणा करने वाली हैं।

प्यार में हैं श्रद्धा कपूर

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर ने अपने 'पार्टनर' का जिक्र किया, तो एक बार फिर से अफवाह फैलने लगीं। राहुल मोदी को डेटिंग की खबरें पहले से ही बी-टाउन में थीं। मगर इस इंटरव्यू के बाद फिर ये श्रद्धा के प्यार में होने की बातें होने लगी।

यह भी पढ़ें: Akhanda 2: फिर शिव का भक्त करेगा तांडव, ‘अखंडा-2’ की हुई अनाउंसमेंट, ये होगी स्टारकास्ट

श्रद्धा कपूर रिलेशनशिप

श्रद्धा कपूर ने एक लीडिंग मैगज़ीन से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की कि वो 'अपने पार्टनर के साथ समय बिताना पसंद करती हैं'। इससे फैंस ये पता लगाने में बिजी हो गए की वो कौन हैं। अब एक नए Reddit थ्रेड ने हिंट दिया है कि श्रद्धा को सिंधी बिजनेसमैन में अपना प्यार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Do Patti की राइटर-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों ने बताया क्यों बॉलीवुड को चाहिए अच्छे लेखक

जल्द बजेगी कपूर खानदान में शहनाई

इस Reddit पोस्ट में लिखा है: "मेरे पास कुछ पुष्ट रिपोर्ट हैं कि वो किसी ऐसे व्यक्ति को डेट कर रही हैं जो सिंधी परिवार से है और बॉलीवुड से संबंधित नहीं है। लेकिन एक बिजनेसमैन है और बॉलीवुड फिल्मों में निवेश करता है। वो दिल्ली में स्त्री-2 के प्रचार के दौरान उसके साथ था। वो निश्चित रूप से उससे उम्र में छोटा लगता है और सबसे बड़ी बात ये है कि वे बहुत जल्द शादी कर सकते हैं।"

यह भी पढ़ें: नताशा से शादी पर Elvish Yadav ने दिया बड़ा बयान, बोले- फ्री में इतना…

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग मूवी

यानी कपूर खानदान में जल्द ही शहनाई बज सकती है। मगर दूल्हा कौन है अभी इसकी पुष्टी नहीं हुई है। ये श्रद्धा ही बता पाएंगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा को ‘धूम 4’ में लिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के बाद ये रणबीर कपूर के साथ दूसरी मूवी होगी।