साथ ही एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि 'वे इमरजेंसी के हीरोज में से एक थे, क्योंकि वे (श्रेयस) बहुत वर्सेटाइल एक्टर हैं. इसलिए हम खुशकिस्मत हैं कि वे हमारी टीम का हिस्सा बने हैं'. वहीं श्रेयस तलपड़े का पहला लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है, जिसको लेकर फैंस कमेंट्स भी कर रहे हैं और उनकी काफी तारीफें भी कर रहे हैं. साथ ही कंगना ने श्रेयस के बारे बात करते हुए कहा कि 'उनको लगता है कि अटल बिहारी वाजपेयी के तौर पर उनका काम सबसे यादगार होगा. हम बहुत लकी हैं कि इतने जरूरी किरदार के लिए उन जैसा पावरफुल कलाकार हमारे साथ जुड़ा है'.