सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा ने डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग की है और उनकी शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी। दोनों की शादी का जश्न, प्री-वेडिंग और पोस्ट वेडिंग फंक्शन 5 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक चलेंगे।
ऐसे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। खबर ये भी है कि कियारा और सिद्धार्थ ने अभिनेता शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड को शादी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की देखभाल के लिए रखा है।