14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG! तो इस वजह से सिद्धार्थ ने किया सलमान के साथ RACE 3 में काम करने से इनकार…

OMG! तो इस वजह से सिद्धार्थ ने किया सलमान के साथ RACE 3 में काम करने से इनकार...
2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Sep 27, 2017

salman khan and siddharth malhotra

salman khan and siddharth malhotra

जैसा की हम जानते हैं जल्द ही बॅालीवुड के दबंग सलमान खान रेस फिल्म के सीक्वल में काम करने जा रहे हैं। ऐसे में फिल्म के दूसरे एक्टर को लेकर काफी कनफ्यूजन चल रहा था। लेकिन कुछ वक्त पहले ये खबर आई थी की इस फिल्म के दूसरे लीड एक्टर के लिए बॅालीवुड के न्यूकमर सिद्धार्थ मल्होत्रा को एप्रोच किया गया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की सिद्धार्थ ने इस फिल्म में काम करने से तुरंत इनकार कर दिया। और बता दें इसकी वजह डेट ना मिल पाना नहीं हैं।

सुनने में आया है की सिद्धार्थ के पास डेट्स की कोई परेशानी नहीं थीं। वो बहुत आसानी से रेस 3 में काम कर सकते थे लेकिन सिद्धार्थ को रेस 3 की स्क्रिप्ट ही नहीं पसंद आयी। यही वजह थी की उन्होंने इस फिल्म के लिए साफ इनकार कर दिया। सिद्धार्थ ने स्क्रिप्ट सुनाने के तुरंत बाद ही फिल्म के मेकर्स को बिना वक्त लगाए अपना फैसला सुना दिया।

इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे की कहीं इसकी वजह सलमान खान तो नहीं लेकिन बॅालीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक पता चला की सिद्धार्थ मल्होत्रा को अपने करियर में दो हीरो की फिल्में करने से कोई परेशानी नहीं हैं। वे एसी कई फिल्में कर चुके हैं, जिनमें स्टूडेंट ऑफ द ईयर, एक विलेन और ब्रदर्स मुख्य हैं। अगर उनको दमदार स्क्रिप्ट मिले तो वो कभी भी फिल्म को मना नहीं करते हैं।

वैसे देखा जाए तो अगर सिड इस फिल्म में होते तो इस रोल में परफेक्ट बैठते। अब सिड नहीं तो कौन इस फिल्म में दूसरे हीरो का किरदार निभाएगा ये सबसे बड़ा सवाल है। वहीं बता दें अभी तक सिद्घार्थ की इस वाक्या के बाद सलमान खान का इस बात पर कोई रियेक्शन नहीं आया है। कहीं ऐसा ना हो की सिड की इस बात से सलमान नाराज हो जाए। खेर ये तो वक्त ही बताएगा।