2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धू की बेटी Rabia खूबसूरती में देती हैं बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों को मात, फोटोज से नहीं हटेंगी नजरें

पूर्व क्रिकेटर और पॉलिटिशियन नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू भले ही कम लोग जानते हो लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 28 Dec 2021, 8:06 PM IST

Navjot Singh Sidhu

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस पंजाब के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू टीवी जगत और राजनीती का एक जाना-माना चेहरा हैं। सिद्धू सोशल मीडिया और टीवी पर अपने बयानबाजी और श्यारी के लिए मशहूर हैं। इसके आलावा द कपिल शर्मा शो में बतौर जज उनके ठहाके को कौन भूल सकता हैं। नवजोत एक ऐसे शख्स हैं जो जहां रहते हैं वहां का मौहाल खुशनुमा बना देते हैं।

लेकिन उनकी बेटी राबिया सिद्धू (Rabia Sidhu) भी अपने पिता से कम नहीं हैं। वजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया अपनी फैशनेबल पर्सनैलिटी और गॉर्जियस लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं। कहना गलत नहीं होगा कि राबिया का ये ग्लैमरस अंदाज बॉलीवुड हीरोइनों को टक्कर देता है। राबिया सोशल मीडिया पर अपने स्टनिंग लुक्स की वजह से छाई रहती हैं।

यह भी पढ़ें- 100 करोड़ की कीमत के बीच होम से लेकर 80 करोड़ के फार्महाउस: सलमान खान की 5 सबसे महंगी प्रॉपर्टी

आपको बता दें राबिया नवजोत सिंह सिद्धू और नवजोत की बेटी हैं। वर्तमान में वह 22 साल की है। राबिया ने अपनी स्कूली शिक्षा पंजाब के पटियाला से की है। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स सिंगापुर और लंदन से पूरा किया है। पापा सिद्धू की लाडली बेटी राबिया सिद्धू अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोशूट करवा कर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक्टिव रहने की वजह से राबिया के काफी सारे फैंन फॉलोइंग हैं।

यह भी पढ़ें- जब भरी अदालत में धर्मेंद्र ने मीना कुमारी से रिश्ते को लेकर कह दी थी ये बात

राबिया के फैंस को उनके फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है. वह इस बात को अच्छी तरह से समझती हैं। यही वजह है कि अक्सर राबिया अपने फोटोज को शेयर करते रहती हैं। राबिया को घूमने फिरने का भी बेहद शौक है, जो कि उनकी इंस्टा प्रोफाइल से साफ नजर आता है। वेस्टर्न हो या इंडियन राबिया सिद्धू का अंदाज हर आउटफिट में स्टनिंग हैं। राबिया इन दिनों दिल्ली में रहती हैं और पार्टी करने की शौकीन हैं। उन्हें अपने दोस्तों के साथ चिल करना पसंद है। उनकी पार्टी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं।