Sikandar Movie Update: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान ने अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू कर दी है। उनके फैंस इस मूवी को लेकर एक्साइटेड हैं और इससे जुड़ी अपडेट्स जानने में दिलचस्पी रखते हैं।
सलमान खान (Salman Khan) के ऐसे ही फैंस के लिए खुशखबरी है। ‘सिकंदर’ (Sikandar) में सलमान भाई और रश्मिका मंदाना का लुक कैसे होगा इसका वीडियो सामने आ गया है। ये पहली बार है जब दोनों स्टार्स एक मूवी में साथ काम कर रहे हैं।