3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 साल डेट करने के बाद सिंगर श्रेया घोषाल ने रचाई थी बॉयफ्रेंड से शादी, बचपन से ही दोनों थे साथ में

बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ( Shreya Ghoshal ) मना रही हैं अपना 36वां जन्मदिन संजय लीला भंसाली ( Sanjay Leela Bhansali ) की मां ने दिया था 'देवदास' ( Devdas ) में गाने का मौका बचपन के दोस्त से रचाई शादी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 12 Mar 2020, 2:23 PM IST

sherya ghoshal birthday special

sherya ghoshal birthday special

नई दिल्ली। 'जादू है नशा है' ( Jaadu Hai Nasha Hai ) से बॉलीवुड को अपनी आवाज़ से दीवाना बनाने वाली श्रेया घोषाल ( Shreya Ghoshal ) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। टीवी शो 'सा रे गा मा पा' ( Sa re ga ma paa ) से श्रेया ने अपने म्यूजिक करियर की शुरूआत की थी। इस शो में वो कंटेस्टेंट बन कर आई थीं। लेकिन उन्होंने अपनी आवाज़ से सब को दीवाना बना दिया था। श्रेया की जिंदगी एक कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। दरअसल, श्रेया की मधुर आवाज़ की दीवानी डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की मां भी थीं। जी हां, संजय लीला भंसाली की मां ने ही उन्हें फिल्म 'देवदास' ( Devdas ) में गाने का मौका दिया था।

फिल्म देवदास ( Devdas ) के गाने 'बैरी पिया' ( Bairi Piya ) में श्रेया की सुरीली आवाज़ ने अपना जादू चलाया और गाने को सुपरहिट बना दिया था। जहां पहले एक गाने को लेकर बात हुई थी। वहीं श्रेया ने इस फिल्म के सभी गाने को गाए। आज वो पूरे बॉलीवुड की एक जानी-मानी गायिका में से एक हैं। श्रेया ने कई बड़ी फिल्मों में भी अपनी आवाज़ दी है। इसके लिए उन्हें बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। श्रेया हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, गुजराती इत्यादि भाषाओं में भी गाती हैं।

जितनी मज़ेदार श्रेया घोषाल की सिंगर बनने की जर्नी है। उतनी ही मज़ेदार उनकी लव लाइफ भी है। आपको बता दें कि श्रेया ने 2015 में अपने बॉयफ्रेंड संग शादी कर ली। बॉयफ्रेंड शिलादित्य मुखोपाध्याय ( Shiladitya Mukhopadhyaya ) को श्रेया ने करीबन 10 सालों से डेट कर रही थीं। श्रेया और उनके पति बचपन से ही साथ हैं। दोनों ने पहले दोस्त हुआ करते थे। दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया। आज दोनों साथ में काफी खुश हैं। श्रेया आए दिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने पति संग फोटोज शेयर करती रहती हैं।