'सिंघम अगेन' का पहला गाना 'जय बजरंगबली' फिल्म में अध्यात्म और ऊर्जा का एहसास कराता है। हनुमान चालीसा से प्रेरित यह शक्तिशाली ट्रैक त्योहारी सीजन के लिए एकदम सही साउंडट्रैक है। इस गीत में श्रीकृष्ण, करीमुल्लाह, अरुण कौंडिन्य, चैतू सत्संगी, श्री साई चरण, सुधांशु, रितेश जी राव, सात्विक जी राव, पृथ्वी चंद्रा, लक्ष्मी नायडू, अद्वितीय, श्रुति रंजनी, प्रणति, ऐश्वर्या दारुरी, साहिती चागंती, मनीषा पंडरंकी, श्रुतिका, लक्ष्मी मेघना, नादप्रिया और वाग्देवी सहित गायकों ने अपनी आवाज दी है।