एक सूत्र ने बताया, “दिनेश विजन, अमर कौशिक और टीम का मानना है कि स्काई फोर्स गणतंत्र दिवस के लिए एकदम सही है। यह एक्शन, ड्रामा, इमोशन, रोमांच और एक मजबूत देश भक्ति थीम से भरपूर है। पाकिस्तान पर भारत के पहले हवाई हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म बहुत अच्छी तरह से बनी है।