12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

GOOD NEWS: करीना की ननद सोहा ने सुनाई खुशखबरी, तैमूर को मिला नन्ही बहन का साथ…

GOOD NEWS: करीना की ननद सोहा ने सुनाई खुशखबरी, तैमूर को मिला नन्ही बहन का साथ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 29 Sep 2017, 11:21 AM IST

soha ali khan

soha ali khan

आपको जानकर खुशी होगी की सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान के घर एक नन्ही कली ने जन्म ले लिया है। बता दें सोहा और कुणाल खेमू के घर एक बेटी ने जन्म लिया है। सोहा कई दिनों से इस खुशी के आने का इंतजार कर रही थी। और अब उनकी परी इस दुनिया में आ चुकी है।

खबरों की माने तो सोहा ने शुक्रवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। कुणाल ने अपनी ये खुशी ट्विटर के जरिए लोगों को सुनाई। उन्होंने लिखा,- हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज के शुभ दिन हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है। सोहा और बेटी का स्वास्थ्य अच्छा है। हम आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

चलों अब तैमूर को उनकी बहन का साथ मिल गया है। वैसे ये दो साल काफी शुभ रहे हैं। इन्ही सालों में शाहिद की मिशा से लेकर सोहा तक के घर में किलकारी गूंजी है। ऐसा लग रहा है मानों बॅालीवुड की नई जनरेशन जन्म ले रही हो।

इस वक्त सोहा के साथ अस्पताल में कुणाल और उनकी मां शर्मिला टैगोर मौजूद हैं। 27 सितंबर को खबर आई थी कि सोहा को अस्पताल ले जाया गया है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म गोलमाल अगेन के ट्रेलर लॉन्च के दौरान वक्त ही कुणाल बहुत जल्दी में दिख रहे थे। शायद इसी वजह से वे ट्रेलर लॉन्च का इवेंट जल्दी खत्म कर के सोहा को हॉस्पिटल ले गए थे।

चलिए अब तो करीना कपूर खान और सैफ अली खान की विशेज का इंतजार है। बता दें इन दिनों करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग के शूट्स में व्यस्त हैं। इस फिल्म करीना के अलावा सोनम कपूर , स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया अहम रोल निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा इन दिनों सैफ अली खान भी अपनी आगामी फिल्म शैफ के प्रमोश्नस में बिजी हैं।