हुमा कुरैशी ने वीडियो पर एक हंसने वाला इमोजी बनाया तो बहुत से फैंस ने सोनाक्षी के जल्दी ठीक होने की दुआ की। एक शख्स ने कमेंट में लिखा, “आप दोनों को इस तरह देखकर ना जाने कितने ही लोग जलते होंगे।” एक यूजर ने लिखा, “आप दोनों नजर उतारा करो अपनी।” तीसरे ने लिखा, “गेट वेल सून सोना, पर ये वीडियो बेहद क्यूट है।” एक अन्य ने लिखा, “हर लड़की जहीर इकबाल जैसा पार्टनर डिजर्व करती है।”