23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sonakshi Sinha ने तलाक पर ट्रोलर को लताड़ा, बोलीं-पहले तेरे मम्मी-पापा करेंगे, फिर हम…

Sonakshi-Zaheer News: सोनाक्षी की शादी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, "तुम्हारा तलाक भी जल्द ही होगा।" इस पर सोनाक्षी ने बिना देर किए करारा जवाब दिया। उन्होंने जवाब में लिखा, "पहले तेरे मम्मी-पापा करेंगे और फिर हम, प्रॉमिस।"
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Vikash Singh

•

Updated: 17 Apr 2025, 4:21 PM IST

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal News: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह जोड़ी लगातार ट्रोल्स के निशाने पर रहती है। अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखने के कारण दोनों को कई बार आलोचना का सामना करना पड़ा है। हाल ही में एक बार फिर से तलाक की बात उठाई गई, जिस पर सोनाक्षी ने ट्रोल को करारा जवाब देकर उसका मुंह बंद कर दिया।

यूजर ने की तलाक की भविष्यवाणी, सोनाक्षी ने दिया तीखा जवाब

एक सोशल मीडिया यूजर ने सोनाक्षी की शादी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए लिखा, "तुम्हारा तलाक भी जल्द ही होगा।" इस पर सोनाक्षी ने बिना देर किए करारा जवाब दिया। उन्होंने जवाब में लिखा, "पहले तेरे मम्मी-पापा करेंगे और फिर हम, प्रॉमिस।" सोनाक्षी का यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

शादी को लेकर ट्रोलिंग के बावजूद खुश हैं सोनाक्षी-जहीर

सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को अभिनेता जहीर इकबाल से शादी की थी। दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन भी आयोजित किया था। हालांकि दोनों के धर्म अलग-अलग होने के कारण इस शादी पर काफी बवाल भी मचा, लेकिन कपल ने समाज की परवाह किए बिना अपने रिश्ते को खुलकर जिया।

यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन की ‘War 2’ से डरे विवेक अग्निहोत्री! ‘द दिल्ली फाइल्स’ की रिलीज डेट टाली, जानें नई डेट

मायके और ससुराल दोनों से मिल रहा है प्यार: सोनाक्षी

एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान जब एक फैन ने सोनाक्षी से पूछा कि मायके और ससुराल में क्या फर्क लगता है, तो एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मायके में बेटी की तरह प्यार मिलता है, लेकिन ससुराल में बेटी से भी ज्यादा सम्मान और अपनापन महसूस होता है।" जवाब सुनकर जहीर इकबाल ने मजाक में कहा, "अच्छा हुआ ऐसा सच में नहीं हुआ!" जिस पर सोनाक्षी ने हंसते हुए कहा, "अरे भावनाओं को समझो,. ये तो बस कहने का तरीका है।"

7 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी

सोनाक्षी और जहीर ने करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग को लेकर उनके फैंस हमेशा से ही उत्साहित रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Randeep Hooda केसरी फिल्म के मेकर्स से हैं खफा, बोले- 3 साल की मेहनत पर फिरा पानी

जटाधारा से सोनाक्षी करने जा रही हैं साउथ डेब्यू

इंडस्ट्री में काम की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही साउथ फिल्म ‘जटाधारा’ से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का पहला लुक 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग