27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनाक्षी सिन्हा जल्द रचाएंगी शादी,आलिया भट्ट से भी पहले लेंगी सात फेरे

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल में अपनी शादी को लेकर बातचीत की।
less than 1 minute read
Google source verification
sonakshi-sinha-said-she-will-get-married-after-varun-alia

sonakshi-sinha-said-she-will-get-married-after-varun-alia

बॉलीवुड इंडस्ट्री में लंबे समय से शादी का दौर चल रहा है, पिछले साल कई सेलेब्स ने शादी रचाई है और उम्मीद है इस साल भी कई सेलेब्स सात फेरे ले सकते हैं। हाल में सोनाक्षी सिन्हा ने शादी को लेकर बड़ी बात कही है।

आलिया, वरुण और सोनाक्षी अपनी अपकमिंग फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन को लेकर एक रिएलिटी शो का हिस्सा बने थे। इस सभी कुछ सवालों के जवाब दे रहे थे। जिसमें सोनाक्षी ने शादी के सवाल पर जवाब देते हुए कहा 'मैं वरुण धवन और आलिया भट्ट से पहले शादी करना चाहती हूं। '

सोनाक्षी सिन्हा की यह बात सुनकर उनके को-स्टार्स और वहां जज की भूमिका में मौजूद शिल्पा शेट्टी तक हैरान रह गईं। सोनाक्षी ने आगे कहा कि वह बस वरुण और आलिया से पहले शादी करना चाहती हैं। वह अब सेटल होने के लिए तैयार हैं। सोनाक्षी ने मजाकिया अंदाज में सभी से उनके लिए एक अच्छा लड़का तलाशने के लिए भी कहा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग