10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: कैटरीना संग वर्कआउट करते हुए कुछ ऐसा कि चिल्लाने लगी सोनाक्षी सिन्हा! मदद मांगती आई नजर

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी किसी फिल्म के कारण नहीं बल्कि एक वीडियो के कारण काफी चर्चा में हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 8 Jul 2018, 11:18 AM IST

dabang tour

dabang tour

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी किसी फिल्म के कारण नहीं बल्कि एक वीडियो के कारण काफी चर्चा में हैं। इस वीडियो में उनके साथ कैटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इसंटाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो में वह चिल्लाते हुए मदद मांगती हुई नजर आ रही हैं।

घोड़ी चढ़ने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़े मिथुन के बेटे मिमोह, रेप के आरोप के बीच शादी हुई रद्द

No data to display.

बता दें कि यह वीडियो सोनाक्षी और कैटरीना के जिम में वर्कआउट के दौरान का है। इसमें सोनाक्षी, कैटरीना के साथ जिम में वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान साथ में उनका ट्रेनर भी मौजूद है।

वीडियो के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा- ‘वैधानिक चेतावनी। कैटरीना के साथ वर्कआउट करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है ।’ इस वीडियो में सोनाक्षी ने कटरीना कैफ को टैग भी किया है।गौरतलब है कि कैटरीना कैफ के इससे पहले भी जिम में वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों कैटरीना कैफ के जाह्नवी कपूर के साथ जिम में मस्ती करती हुई कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो गए थे।

फिल्मों में हिट लेकिन टीवी सीरियल्स में फ्लॉप साबित हुए जिमी शेरगिल! 'सावधान इंडिया' से मेकर्स ने किया OUT

दबंग टूर के दौरान की है वीडियो
वीडियो में सोनाक्षी का ट्रेनर उन्हें ठीक से एक्सरसाइज करने के लिए कहता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों सलमान खान के दबंग टूर के लिए लगातार ट्रेवल कर रही हैं। इस दौरान तीनों एक्ट्रेससकी बॉन्डिंग भी देखते ही बन रही है। तीनों लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टूर से जुड़े वीडियो और फोटोज पोस्ट कर रही हैं।

संजय दत्त के बेस्ट फ्रेन्ड 'कमली' के इस एक्टर से भी हैं खास कनेक्शन, 'संजू' में निभाया है दमदार रोल!