3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉक्स ऑफिस पर ‘खानदानी शफाखाना’ और ‘जबरिया जोड़ी’ में होगी टक्कर, सोनाक्षी ने कही ये बात

सोनाक्षी से 'Khandani Shafakhana' और 'Jabariya Jodi' की टक्कर को लेकर सवाल किया गया तो ....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 24 Jul 2019, 9:24 PM IST

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha

बॉलीवुड की दबंग गर्ल Sonakshi Sinha इन दिनों आनी आने वाली फिल्म 'खानदानी शफाखाना' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। 'Khandani Shafakhana' की बॉक्स ऑफिस Sidharth Malhotra और Parineeti Chopra की फिल्म 'Jabariya Jodi' के बीच टक्कर होगी। यह दोनों ही फिल्म दो अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। सोनाक्षी से 'Khandani Shafakhana' और 'Jabariya Jodi' की टक्कर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर खुलकर अपनी बात कही।

सोनाक्षी ने कहा, 'हमारे पास ऐसी कोई खाली तारीख नहीं थी, जिसपर हम फिल्म को अकेले रिलीज कर सकते। इसलिए हमें एक साथ ही आना पड़ा। हम उम्मीद करते हैं कि हर फिल्म को दर्शक मिले। हम अपनी फिल्म को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। हमें अपने उत्पाद पर गर्व है। और उम्मीद है कि दर्शक बड़ी संख्या में आकर इस फिल्म को देखेंगे। इसलिए कोई विवाद ही नहीं है।'

बता दें कि 'खानदानी शफाखाना' और 'जबरिया जोड़ी' दोनों फिल्मों के निर्देशक नए हैं। प्रशांत सिंह 'जबरिया जोड़ी' से अपने निर्देशन कॅरियर की शुरुआत कर रहे हैं और शिल्पी दासगुप्ता 'खानदानी शफाखाना' से अपने निर्देशन कॅरियर को उड़ान देने की तैयारी में हैं। 'खानदान शफाखाना' में सोनाक्षी और बादशाह, वरुण शर्मा, अन्नू कपूर और डायना पेंटी जैसे कलाकार भी नजर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन