Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: सलमान खान की एक्ट्रेस और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि वह 10 दिन बाद बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही है। इस खबर से उनके फैंस काफी खुश हैं, पर लगता है उनका परिवार खुश नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा नहीं चाहते कि बेटी मुस्लिम शख्स से शादी करें और जहीर इकबाल उनके दामाद बनें। हाल ही में जब शत्रुघ्न सिन्हा से बेटी की शादी पर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि बच्चे अब बड़े हो गए हैं अपनी शादी के फैसले खुद लेने लगे हैं। अब उनके भाई भी इस शादी से खुश नजर नहीं आ रहे हैं।