29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं के शादी से पहले संबंध बनाने को लेकर ये क्या बोल गई सोनम

सोनम ने कहा कि हम सेक्सुअली एक्टिव भी रहते हैं क्या इसके लिए कोई शादी होने का इंतजार करता है...बिल्कुल नहीं...
2 min read
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

May 25, 2018

sonam kapoor

sonam kapoor

दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी रचाने के बाद सोनम कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, करीना कपूर और शिखा तल्सानिया अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बात करें फिल्म के सब्जेक्ट की तो इसमें चारों एक्ट्रेस दोस्त बनी हैं। जो पूरी फिल्म में खूब मस्ती करती नजर आती है इतना ही नहीं वह ड्रिंक कर एक-दूसरे को गालियां भी देती नजर आती हैं। इसको लेकर सोनम कपूर से पूछने पर उन्होंने कहा कि असल जिंदगी में हम पीते हैं और गालिया भी देते हैं। आपको बता दें कि सोनम कपूर से ये सवाल पूछा गया था कि आपको नहीं लगता है कि फिल्म वीरे दी वेडिंग सबको महिला सशक्तिकरण छोड़कर पुरुषों की तरह व्यवहार करने का संदेश दे रही है।

इस बात पर सोनम ने कहा कि हम ऐसे बैकग्राउंड से आते है जहां सब पीते हैं और गाली भी देते हैं। उन्होंने कहा कि हम सेक्सुअली एक्टिव भी रहते हैं क्या इसके लिए कोई शादी होने का इंतजार करता है...बिल्कुल नहीं। स्वरा ने कहा कि पुरुषों के कैरेक्टर को तो दिखाया जाता है पर हम महिलाओं की जिंदगी की हकीकत भी दिखाना चाहते है।

स्वरा भास्कर ने कहा-
स्वरा ने कहा कि पुरुषों के कैरेक्टर को तो दिखाया जाता है पर हम इस फिल्म के माध्यम से महिलाओं की जिंदगी की हकीकत भी दिखाना चाहते हैं। बता दें कि फिल्म का प्रमोशन इन दिनों जोरों से चल रहा है। यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी।

ट्रेलर और गानों को मिल रहा है अच्छा रिस्पांस
फिल्म का ट्रेलर और गाना रिलीज हो चुका है जो कि लोगों के साथ-साथ लड़कियों को खासकर पसंद आ रहा है। फिल्म के बारे मे बात करते समय जब सोनम और करीना से पूछा गया कि इस तरह है कि अगर कोई और फिल्म बने और उसमें मेल कैरेक्टर लेने हो तो आप किसको लेना पसंद करेंगी। जी हां बीते दिन हुई इस बातचीत में काफी ज्यादा मजा आया था जब सभी ने अपनी अपनी राय देते हुए इस फिल्म के लिए चार मेल हीरो के बारे में बताया था। इसके फिल्म के लिए मेल वर्जन के नाम पर ऋतिक रोशन , रणबीर कपूर , रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के नाम लिए गए थे। फिलहाल इस फिल्म का इंतजार है और देखने वाली बात को ये ही कि ये फिल्म कितना धमाल मचाती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग