2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SONAM WEDDING LIVE: ‘कपूर’ से ‘आहूजा’ बनी अनिल कूपर की बेटी सोनम, शादी की रस्में हुईं खत्म

सोनम कपूर आज अपने लॅान्ग टाइम ब्वॅायफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 8 May 2018, 3:07 PM IST

sonam kapoor marriage

sonam kapoor marriage

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने आज अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी रचा ली है। मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंध गए। वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। शादी की कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं। यह शादी ये सोनम कपूर की मौसी के घर से हो रही है।

हाल में आनंद की दूल्हे के लिबास में तस्वीर सामने आई। शादी में करीब 150 लोग शामिल हुए। सोनम की शादी का लहंगा फैशन डिजाइनर अनामिका डिजाइन किया है। इसके बाद आज रात 8 बजे होटल लीला में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कई बॉलीवुड की हस्तियां उन्हें बधाईयां देने पहुंचेगी।

परसों से सोनम की शादी की रस्में शुरू हो चुकी थी। हाल में सोनम के घर मेहंदी का कार्यक्रम हुआ। जहां पूरा परिवार जमकर डांस मस्ती करता दिखाई दिया। इस फंक्शन के दौरान दूल्हा-दुल्हन डांस मस्ती करते नजर आए। सोनम ने आनंद के गले में हाथ डालकर डांस किया। वहीं पापा अनिल भी खूब नाचते गाते दिखाई दिए। इस दौरान सोनम बहुत प्यारी लग रहीं थी।

मेहंदी सेरेमनी में सोनम की बहन रिया और कजिन शनाया, खुशी और जाह्नवी भी हाथों में मेहंदी लगाए नजर आईं। प्रोग्राम सोनम के 35 करोड़ के आलीशान अपार्टमेंट में संपन्‍न हुआ जो बांद्रा-कुर्ला कॉम्‍प्‍लेक्‍स में स्‍थ‍ित है। इस अपार्टमेंट का बैंक्विट एर‍िया करीब 7 हजार स्‍क्‍वॉयर फुट में फैला है।

इसके बाद कल रात सोनम की संगीत सेरेमनी हुई। यह एक फाइव स्‍टार होटेल में हुई। सोनम और आनंद की संगीत सेरेमनी को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया।

आंटी कहकर मजाक उड़ाने के बाद अब सोनम ने ऐश से मांगी माफी, फोन पर लंबी बात कर किया शादी में इनवाइट...

सोनम के संगीत में करीना नहीं करिश्मा ने लगाए जमकर ठुमके, बादशाह ने लगाया रैप का तड़का