कोरियन फिल्म का रीमेक है 'ब्लाइंड'
'ब्लाइंड' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे शोम मखीजा ने डायरेक्ट किया है, जबकि सुजॉय घोष इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में सोनम के अलावा लिलेट दुबे, पूरब कोहली और विनय पाठक जैसे कलाकार हैं। 'ब्लाइंड' 2011 में आई इसी नाम की कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक है। कहानी एक अंधे पुलिस अधिकारी की है, जो एक सीरियल किलर की खोज में है।