इस पर सोनम ने पति से माफी मांगते हुए कहा,'हाहाहाहा', सॉरी मैं नए काउच पर खड़ी हो गई।' कुछ समय पहले सोनम कपूर ने अपने लंदन वाले घर की तस्वीरें शेयर की थी। उनके घर की तस्वीरें देख उनके फैंस अपना दिल हार बैठे थे। सोनम और आनंद ने अपने आलीशान घर में मल्टीकलर्ड सोफे से लेकर, वॉल पेंटिंग से घिरे हुए डाइनिंग रूम, 3डी वॉल पेंटिंग से मैच करते हुए बेड और शाही वॉशरूम तक, सब कुछ अपने घर में बहुत खास तरीके से सजाया है। उनके घर के हर कोने में शानदार पेंटिंग्स लगी हैं। आनंद और सोनम को पेटिंग्स का काफी शौक है।