इसी साल अगस्त में प्रेग्नेंसी की खबर सोनाली ने इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों से साझा की थी। लिखा था, "बीयर की बोतलों से लेकर बेबी बोतलों तक। आशीष की जिंदगी बदलने वाली है! जहां तक मेरी बात है, कुछ चीजें वैसी ही रहती हैं। पहले एक के लिए खाती थी, अब दो के लिए खा रही हूं। इस बीच, शमशेर एक अच्छा बड़ा भाई कैसे बने, ये सीख रहा है। बहुत खुश और आभारी हूं। हमें शुभकामनाएं दें, दिसंबर 2024 आ रहा है।” शमशेर सोनाली के पालतू जानवर (डॉग) का नाम है।