11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

I Am No Messiah: सोनू सूद की किताब आई सामने, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोनू सूद की सामने आई I Am No Messiah नाम की बुक लॉकडाउन के दौरान का अनुभव किया साझा सोशल मीडिया पर सोनू सूद का वीडियो हो रहा वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 28 Dec 2020, 4:17 PM IST

Sonu Sood

Sonu Sood

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने कोरोना काल में जरूरतमंदो की जिस तरह मदद की वो लोगों के लिए मसीहा बन गए। कोरोना में लगे लॉकडाउन में सोनू ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया। इसके अलावा बेरोजगार लोगों को उनकी काबिलियत अनुसार नौकरी भी दिलाई। गरीब लोगों को जरूरत की चीजें मुहैया कराई। सोनू की लगातार जारी मदद ने उन्हें हजारों लोगों का भगवान बना दिया। कई जगहों पर उनकी मूर्तियां लगाकर उन्हें पूजा भी जा रहा है। हालांकि सोनू ने इस बात से हमेशा ही इंकार किया है कि वो कोई मसीहा हैं। उन्होंने कहा है कि सिर्फ एक आम इंसान हैं जो इंसानियत दिखाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। अब इसी को लेकर एक्टर ने अपनी किताब भी लॉन्च कर दी है, जिसका नाम 'आई एम नो मसीहा (I Am No Messiah)' है।

अनाथ बच्चों को गोद लेकर ये 7 बॉलीवुड सितारे बने माता-पिता, किसी ने कूड़े के ढेर से उठाकर दी पहचान तो किसी ने 34 बच्चों को लिया गोद!

सोनू सूद ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए दिया है। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि सोनू मुंबई एयरपोर्ट की एक बुकशॉप के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोनू की ये बुक हिंदी और इंग्लिश दोनो भाषा में आई है। उन्होंने बताया है कि इसे ऑनलाइन भी ऑर्डर किया जा सकता है। सोनू ने जैसे ही ये वीडियो शेयर किया ये तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सोनू ने अपनी इस किताब में लॉकडाउन के दौरान के कठिन वक्त के बारे में बताया है। उन्होंने अपनी जर्नी को शेयर किया है और लोगों से अपनी दुआएं बनाए रखने की अपील भी की है। सोनू ने बताया है कि उन्हें लोगों की मदद करने से एक खास सुकून मिलता है।

सोनू के इस ट्वीट पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं। वो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने उनसे मदद मांगना भी शुरू कर दिया। सोनू सोशल मीडिया पर मदद करने वाले लोगों की गुहार भी सुनते हैं। उन्होंने कई लोगों की मदद सिर्फ उनके ट्वीट के बाद की है। ऐसे में लोग अपनी परेशानियां लेकर झट से उनके पास पहुंच जाते हैं।