26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Sonu Sood ने खोला ढाबा, तंदूरी रोटी बनाते हुए बोले- ‘सबसे बेस्ट बनाता हूं जल्दी आओ’

Sonu Sood ने खोला ढाबा, तंदूरी रोटी बनाते हुए बोले- ‘सबसे बेस्ट बनाता हूं जल्दी आओ’

सोनू सूद ने खोला अपना ढाबा तंदूरी रोटी बनाते हुए बोले सबसे अच्छी मैं बनाता हूं सोनू दा ढाबा में लोगों को दिया न्यौता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 22 Feb 2021, 12:36 PM IST

Sonu Sood

Sonu Sood

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान गरीब लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए। उन्होंने जरूरतमंद लोगों और प्रवासी मजदूर की जमकर मदद की। उन्हें घर पहुंचाने से लेकर जॉब मुहैया कराने तक सोनू ने हर वो मुमकिन कोशिश की जिससे मुसीबत से घिरे लोगों की मदद हो सके। सोशल मीडिया पर सोनू सूद से मदद मांगने वालों की लाइन लगी रहती है। वहीं सोनू भी लोगों की आवाज तुरंत सुनते हैं और मदद करते हैं। इसी बीच सोनू अपने अलग-अलग टैलेंट से भी लोगों को हैरान करते रहते हैं। इस बार सोनू ने अपना खुद का ढाबा खोलने की बात बताई है। उन्होंने तंदूरी रोटी बनाते हुए इस बात की जानकारी दी है।

Bigg Boss 14 Winner: ट्रॉफी के साथ 36 लाख लेकर घर पहुंची रुबीना दिलैक, सेलेब्स और फैंस ने दी ढेरों बधाईयां

सोनू सूद ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वो गोल रोटी बेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोटी बेलने के बाद सोनू उसे तंदूर में लगाते हैं और कहते हैं कि मुझसे अच्छी कोई रोटी नहीं बना सकता है।

वीडियो में सोनू कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सबसे बेस्ट रोटी सोनू सूद बनाता है इसलिए जल्दी से सोनू सूद के ढाबे पर जल्दी आओ। उसके बाद सोनू कहते हैं चलो अगली बनाते हैं। सोनू के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक इसे 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं फैंस ढाबे का पता भी पूछ रहे हैं।

सोनू के इस टैलेंट की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सर आप सबसे अलग हो। तो दूसरे ने लिखा- सर आप लेजेंड हो। बता दें कि सोनू सूद इससे पहले अपना टेलर वाला अवतार भी दिखा चुके हैं। सोनू लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी लगातार मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने चमोली त्रासदी में मारे गए एक शख्स की चार बेटियों को गोद लिया है।