
sonu sood
अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood ) कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रवासियों की मदद कर मसीहा बन गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स और प्रवासियों उन्हें रियल लाइफ हीरो मानते हैं। अब एक बार फिर सोनू अपने नेक काम के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, अब उन्होंने 'द माउंटेन मैन'(The Mountain Man) के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी (Dashrath Manjhi) के परिवार की मदद का बीड़ा उठाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले काफी समय से दशरथ मांझी का परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यह परिवार दाने-दाने को मोहताज है। हाल ही एक ट्वीटर यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए दशरथ मांझी के परिवार की हालत बताई और मदद की गुहार लगाई। सोनू ने ट्वीट का रिप्लाई देते हुए उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,'आज से तंगी खत्म। इस ट्वीट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे है और कमेंट्स भी कर रहे हैं।
अपने प्यार के खातिर पहाड़ को काटकर रास्ता बनाने वाले मांझी के जीवन पर कई फिल्में भी बन चुकी हैं। उनके नाम पर अस्पताल, सड़क आदि भी बनाया गया है। लेकिन फिलहाल उनका परिवार कर्ज में डूबा है। दरअसल, लॉकडाउन के बीच उनके परिवार को कोई काम भी नहीं मिल रहा है।
नहीं किसी तरह की रॉयल्टी
दशरथ मांझी के परिवार का कहना है कि उनके जीवन पर बनी कई फिल्मों की शूटिंग के दौरान वादा किया था कि उन्हें रॉयल्टी मिलेगी। लेकिन अब तक किसी प्रकार की कोई रॉयल्टी नहीं मिली है। आज उनका परिवार पहले की तरह घास-फुस से बने घर में रहने को मजबूर है।
Published on:
26 Jul 2020 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
