1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब Sonu Sood गार्ड के साथ बैठकर बनाने लगे रोटी! VIDEO पर आ रहे अजीबो-गरीब कमेंट्स

सोशल मीडिया पर एक बार फिर एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में सोनू सूद गार्ड के साथ जमीन पर बैठकर रोटी बनाते नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 19 Oct 2022, 4:39 PM IST

जब Sonu Sood गार्ड के साथ बैठकर बनाने लगे रोटी

जब Sonu Sood गार्ड के साथ बैठकर बनाने लगे रोटी

बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपने दमदार अभिनय के अपनी पहचान बनाने वाले और अपनी दरियादिली से अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले सोनू सूद (Sonu Sood) किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने ही रहते हैं। अक्सर ही उनकी कोई न कोई ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाती है, जो उनके फैंस का दिल जीत लेती है। हाल में उनका एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में सोनू सूद गाड़ी से कही जाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वो अपनी गाड़ी से उतरते हैं और गार्ड के पास जाकर जमीन पर बैठ जाते हैं और फिर रोटी बनाने लगते हैं।

एक्टर की वायरल हो रही इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही उनके फैंस इस वीडियो को अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा भी कर रहे हैं और वीडियो पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं और डाउन टू अर्थ बता रहे हैं। साथ ही उन्होंने खुद भी इस वीडियो को अपने ट्वीट अकाउंट पर साझा की है।

वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर लिखते हैं 'यहां पकी रोटी का स्वाद देश का बड़े से बड़े 5 स्टार होटेल नहीं दे सकता'। महज 1 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो ने उनके फैंस के साथ-साथ देश के लोगों का भी दिल जीत लिया है। कई लोगों ने एक्टर के इस स्वभाव की तारीफ की तो कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Adipurush की रिलीज से पहले ही चमकी डायरेक्टर Om Raut की किस्मत!


वहीं कई लोगों का कहना है कि एक्टर को अब खबरों में बने रहना का चस्का लग चुका है इसलिए ये सब करता रहता है। इसके अलावा उनके फैंस तो खैर उनके इस वीडियो को खूब सारा प्यार दे रहे हैं। सोनू सूद ने कोरोना काल में लाखों लोगों की घर जाने में काफी मदद की थी, तबहि से वो लोगों के मसीहा बन गए हैं, जिसके बाद से कोई उनसे घर बनवाने को कहता है।

वहीं कोई उनसे किताबों के लिए कहता है। कोई खाने के लिए कहता है तो कोई नया फोन दिखाले के लिए कहता है। इतना ही नहीं एक्टर भी अपने इन फैंस की फरमाइशों को पूरा करते हैं तो कुछ के मजेदार जवाब भी देते हैं, जो वायरल हो जाते हैं। वहीं अगर उनके काम की बात करें तो, जल्द ही उनका एक स्टार्टअप शो 'Kuberan's House' आने वाला है।

यह भी पढ़ें: KBC 14 के कंटेस्टेंट ने 75 लाख के आसान सवाल पर छोड़ा शो!

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़