1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है Salman Khan और Sooraj Barjatya की जोड़ी!

सलमान खान (Salman Khan) और फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की जोड़ी ने साथ एक कई हिट फिल्में दी है। वहीं खबर है कि दोनों एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। हाल में फिल्ममेकर ने फिल्म का ऐलान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 22 Oct 2022, 10:31 AM IST

एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है Salman Khan और Sooraj Barjatya की जोड़ी

एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है Salman Khan और Sooraj Barjatya की जोड़ी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी दो मोस्ट अवेटेड फिल्मों 'टाइगर 3' (Tiger 3) और 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर सुर्खियों में बने हैं, जिनका फैस बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों ही फिल्में अगले साल ईद और दिवाली के खास मौके पर रिलीज की जाएगी। इसी बीच खबर है कि सलमान के एक और अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात सामने आ रही है, जिसकी जानकारी खुद फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) ने दी है। जी हां, दोनों की जोड़ी ने एक साथ इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में 'हम आपके हैं कौन', 'मैंने प्यार किया', 'हम साथ साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' दी हैं, जिसके बाद दोनों एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं।

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ऊंचाई (Uunchai) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसकी प्रमोशन जोरों-शोरों से की जा रही है। इसी बीच उन्होंने सलमान के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी बात की। अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान सूरज ने कहा कि ''ऊंचाई' को बनाने के चक्कर में उन्होंने सारे बंधन तोड़ दिए'।

फिल्ममेकर ने आगे बात करते हुए बताया कि 'इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने फिल्म में सलमान खान (salman khan) को भी लेने से मना कर दिया था'। हालांकि, इस बीच फैंस के लिए एक गुड न्यूज है इस फिल्म के बाद सलमान और सूरज की जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है एक बेहतरीन फिल्म लेकर। सूरज ने इस बारे में कहा है कि 'ऊंचाई के बाद वो सलमान के साथ फिल्म बनाएंगे'।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट से जुड़े इस 25 लाख के आसान सवाल को Gagandeep Singh ने मारी लात!


प्रमोशन इवेंट के दौरान सूरज से पूछा गया कि 'सलमान के साथ आपकी ये किस तरह की फिल्म होगी?', जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 'ये एक फैमिली फिल्म होगी, जिस में हंसी मजाक, गाने सब होगा'। साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी सलमान खान का नाम 'प्रेम' ही होगा।

इसको लेकर सूरज कहते हैं कि 'प्रेम वापस आएगा'। उनके इंटरव्यू का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद सलमान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और साथ ही दोनों की अपकमिंग फिल्म के आने का वेट कर रहे हैं। वहीं अगर बात फिल्म 'ऊंचाई' की करें तो, ये फिल्म अगले महिने 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं ये पाकीस्तानी टॉप एक्ट्रेस Iman Ali!

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़