1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख की यह अभिनेत्री पड़ी सूरज पंचोली के प्यार में! शूटिंग के बाद ऐसे साथ बिता रहे वक्त

शूटिंग के बाद एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 1 Jul 2018, 4:40 PM IST

sooraj pancholi

sooraj pancholi

अभिनेता सूरज पंचोली इन दिनों अपनी आगाामी फिल्म 'टाइम टू डांस' की शूटिंग लंदन में कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म से अभिनेत्री कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ अपना डेब्यू कर रही हैं। जहां इस फिल्म में सूरज पंचोली लीड अभिनेता के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, वलुश्चा डिसूजा और शाकीब सलीम भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

प्रोड्यूसर बने रेमो:
बता दें कि इस फिल्म के साथ शाकीब सलीम एक बार फिर 'रेस 3'फिल्ममेकर रेमो डिसूजा के साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म 'टाइम टू डांस' के साथ ही रेमो कोरियोग्राफर से प्रोड्यूसर बनने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वलुश्चा इजाबेल इस फिल्म में एक लैटिन और बाथरूम डांसर के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, सूरज पंचोली स्ट्रीट डांसर के किरदार में होंगे। शाकीब सलीम इस फिल्म में एक डांसर नहीं बल्कि एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे।

कुछ दिनों पहले ज्वाइन किया वलुश्चा ने:
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले वलुश्चा डिसूजा ने इस फिल्म की स्टारकास्ट को ज्वाइन किया है। यह टीम कुछ समय में लंदन का शेड्यूल खत्म कर लौटने वाली हैं। हाल में सूरज पंचोली और वलुश्चा की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह शूटिंग के बाद एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर को देखकर लगता है कि बहुत कम समय में इन दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई।

इसाबेल के लिए कैटरीना कर रही थी कोशिशे:
बता दें कि कैटरीना अपनी बहन इसाबेल को बॉलीवुड में लाने के लिए लंबे समय से कोशिश कर रही हैं। इसाबेल को बॉलीवुड में लाने के लिए कैटरीना ने कई फिल्ममेकर के दरवाजे खटखटाए। यहीं नहीं कई बड़े प्रोजेक्ट इसाबेल के हाथ में आते—आते रह गए। बड़ी फिल्में न मिलने की वजह से इसाबेल ने भी कई छोटे प्रोजेक्ट पर काम किया। लेकिन लंबे इंतजार के बाद आखिर उन्हें यह फिल्म 'टाइम टू डांस' मिल गई।

14 की उम्र में शुरू की मॉडलिंग:

इसाबेल ने 14 साल की उम्र में ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। साथ ही उन्होंने कई एड फिल्में भी की हैंं। वह अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ एक शॉर्ट फिल्म, In Coming Home में भी काम कर चुकी हैं।