मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज पिछले साल होनी थी। निर्माताओं ने रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी थी। कोरोना लॉकडाउन लगने से पिछले साल से इस मूवी को रिलीज करने की कवायद चल रही है। अब ताजा जानकारी के अनुसार, इस मूवी के थियेटर में या ओटीटी पर रिलीज को लेकर जून में फैसला लिया जा सकता है। इस मूवी में अक्षय के अलावा रणवीर सिंह, अजय देवगन और कैटरीना कैफ हैं।