17 अप्रैल 2004 को, सौंदर्या भाजपा और तेलुगु देशम पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने जा रही थीं। उनका प्राइवेट एयरक्राफ्ट टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। उस समय इसे दुर्घटना करार दिया गया था, लेकिन अब इसे हत्या बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौंदर्या उस समय गर्भवती थीं और उनकी बॉडी तक परिजनों को नहीं सौंपी गई थी।