
Shivaji Raja
ऐसा लग रहा है कि यह वक्त फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं चल रहा। फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज अभिनेताओं ऋषि कपूर और इरफान खान के यूं अचानक चले जाने से सभी दुखी हैं। इंडस्ट्री को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक और बुरी खबर आई है। 58 साल साउथ फिल्मों के दिग्गज एक्टर शिवाजी राजा को बुधवार रात हैदराबाद के एक अस्पताल में आनन-फानन में भर्ती करवाया गया है। लॉकडाउन के बीच तेलुगु स्टार की तबियत बिगड़ने की खबर उनके फैंस को परेशान कर गई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को सीने में दर्द की शिकायत के चलते इमरजेंसी भर्ती करना पड़ा था। यहां पर एक्टर के हार्ट अटैक का शिकार होने की बात पता चली। इसके बाद एक्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब हालांकि एक्टर की हालत स्थिर हैं लेकिन उन्हें एतिहयातन आईसीयू में रखा गया है।
तेलुगु फिल्मों में कॉमेडी रोल्स के जरिए दर्शकों का दिल जीत चुके अभिनेता अब तक करीब 400 फिल्मों में एक्टिंग कर चुके है। उनको चार बार नंदी अवॉर्ड्स से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा एक्टर ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया हैं। शिवाजी राजा ने अपनी कॉमिक टाइमिंग के चलते दर्शकों को इंप्रेस किया है। शिवाजी राजा साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ मोरारी और श्रीमानथुडु जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
Published on:
7 May 2020, 8:13 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.