
श्रीदेवी की इस आदत से बेहद परेशान थे सनी देओल, एक्ट्रेस के सामने बताई थी ये बात
बॉलीवुड सिनेमा में एक्टर और एक्ट्रेस से जुड़े कई ऐसे किस्से होते हैं, जिनको सुनना काफी रोमांचित लगता है. ऐसे ही एक किस्से के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जो इंडस्ट्री के एंग्री स्टार सनी देओल और खूबसबरत दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से जुड़ा है. सनी देओल और श्रीदेवी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. दोनों की जोड़ी को साथ में काफी पसंद किया जाता है. सनी देओल ने अपने एक इंटरव्यू दौरान अपने और श्रीदेवी के कई किस्सों के बारे में बात की थी, लेकिन उनमें उन्होंने एक किस्से को काफी चुपाए रखने के बाद बताई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो श्रीदेवी की एक आदात से काफी परेशान हैं.
सनी देओल जितने एंग्री और हंसी खिलखिलाते फिल्मी पर्दे पर नजर आते हैं उतने ही शांत वो असल दुनिया में हैं. सनी देओल के बारे में कहा जाता था कि शूटिंग के समय पर भी सनी सेट पर किसी से बात तक नहीं किया करते थे. वो बेगद शर्मीले स्वभाव के हुआ करते थे. इतना ही नहीं सनी देओल कभी किसी पार्टी या फंकशन में भी नहीं जाया करते थे और न ही उनको अवार्ड फंक्शन में जाना पसंद था. इतना ही नहीं उनसे जुड़े लोग बताते थे कि वो बेहद ही धीमी आवाज में बात करने वाले शख्स थे, लेकिन फिल्मों में उनके गुस्से वाले अंदाज को देखकर कोई इस बात पर यकीन ही नहीं करता था कि वो शांत स्वभाव के हैं.
सनी देओल को मेन्युप्लेट और झूठ जैसी चीजें बिल्कुल भी पसंद नहीं थी और वो कई फिल्में इसी वजह से छोड़ भी चुके हैं. इसके अलावा सानी देओल को लेकर बताया जाता था कि कई बार जो अपनी फिल्म में काम रहे एक्टर या एक्ट्रेस की कुछ बातों या आदतों से परेशान भी हो जाया करते थे. ऐसे ही अपने एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो किसी आदतों से ज्यादा परेशान हो जाते हैं तो पहले तो उन्होंने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन बहुत ज्यारा पूछने के बाद उन्होंने श्रीदेवी का नाम लिया. इसके बाद उनसे पूछा गया कि श्रीदेवी की किसी आदात से वो परेशान हैं तो उन्होंने बताया कि वो सेट पर बेहद लेट आती हैं.
सीन देओल ने बताया कि वो शूटिंग के लिए रेडी होकर सेट पर टाइम से पहुंच जाया करते थे, लेकिन श्रीदेवी मेकअप करके आने में काफी टाइम लगाया करती थीं, जो चीज उनको काफी परेशान करती थी. खास बात ये है कि जब सीन देओल ने ये बात बताई थी तब उस इंटरव्यू के दौरान श्रीदेवी वहीं उनके पास बैठी थी, लेकिन उन्होंने सनी की इस बात को लेकर कोई खास रिसपॉन्स नहीं दिया. बता दें कि दोनों साथ में निगाहें, चालबाज, राम अवतार, जोशीले जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं.
Published on:
27 Feb 2022 12:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
