3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ओ स्त्री कल आना….’ लौट रही है ‘स्त्री 2’, हॉरर यूनिवर्स में ‘भेड़िया 2’ भी शामिल

Stree And Bhediya Sequel: 'ओ स्त्री कल आना....''स्त्री 2' की रिलीज डेट हुई जारी। हॉरर यूनिवर्स में 'भेड़िया 2' भी शामिल। जानिए दोनों का क्या है कनेक्शन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anju Chaudhary Bajpai

•

Updated: 13 Apr 2023, 12:00 PM IST

stree_bhediya_2.jpg

Stree And Bhediya Sequel Announce Date

Stree 2 and Bhediya 2: खत्म हुआ इंतजार, जल्द आ रही है स्त्री। जी हां अगर आप राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी सहित तमाम स्टार्स से सजी फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल का वेट कर रहे थे तो ये इंतजार अब खत्म होने वाला है। प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने 'स्त्री 2' की अनाउंसमेंट कर दी है। इसके साथ ही 'भेड़िया 2' भी अनाउंस कर दी गई है। यानी की अब जल्द ही आपको देखने को मिलेगा एक साथ हॉरर फिल्मों का डबल डोज। क्योंकि श्रद्धा कपूर और राज कुमार राव की फिल्म स्त्री का सीक्वल स्त्री 2 अब जल्द ही आने वाला है। इसके साथ ही वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया का सीक्वल भेड़िया 2 भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि इन दोनों का एक साथ क्या कनेक्शन हैं तो जान लिजिए कि इन दोनों ही फिल्मों के पहले पार्ट का निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। इन दोनों ही फिल्म को प्रड्यूस करेंगे दिनेश विजान। इस दोनों ही फिल्मों का निर्देशन हॉरर यूनिवर्स के तहत किया जाएगा।

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स (Spy Universe) की तरह अब प्रोड्यूसर दिनेश विजान (Dinesh Vijan) भी हॉरर यूनिवर्स (Horror Universe) बनाने जा रहे हैं। इन दोनों ही फिल्मों का निर्देशन (Amar Kaushik) करेंगे। इसमें 'राजकुमार राव' (Rajkummar Rao) और 'श्रद्धा कपूर' (Shraddha Kapoor) स्टारर फिल्म 'स्त्री' (Stree) का सीक्वल 'स्त्री 2' (Stree 2) और 'वरुण धवन' (Varun Dhawan) और 'कृति सेनन' (Kriti Sanon) 'भेड़िया' (Bhediya) का सीक्वल भेड़िया 2 (Bhediya 2) फिल्म को प्रड्यूस किया जा रहा है। इन दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। अब तक यह तय नहीं है कि दोनों फिल्मों में क्रॉसओवर होगा या नहीं।

आपको बता दें कि स्री 2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी, एक बार फिर से थिएटर्स में नजर आएंगे। इस सीक्वल को 'भेड़िया' के क्रेडिट सीक्वेंस में बनाया जाएगा, जिसमें अभिषेक बनर्जी कॉमन लिंक थे। ये फिल्म 31 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, 'भेड़िया 2' की बात करें तो इसमें भी वरुण धवन ही नजर आएंगे और ये साल 2025 में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण हैं बॉलीवुड की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस

फिल्म स्त्री साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी-हॉरर मूवी को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया था और दिनेश विजान और राज एंड डीके ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। इसमें पंकज त्रिपाठी का भी अहम रोल था। फिल्म के गानों से लेकर डायलॉग्स तक लोगों को बेहद पसंद आए थे। तो वहीं 'भेड़िया' की बात करें तो ये साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसे भी अमर कौशिक ने ही डायरेक्ट किया और प्रोड्यूसर दिनेश विजान थे। फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। अब आप इस फिल्म को ओटीटी पर भी देख सकते हैं। ये 21 अप्रैल को जियो सिनेमा पर आ रही है।

यह भी पढ़ें: 'ब्लडी डैडी' के पोस्टर की झलक, दमदार लुक में दिखे शाहिद कपूर