बॅालीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री’ बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने को तैयार है। दोनों स्टार्स इन दिनों फिल्म के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। 'स्त्री' एक हॅारर कॅामेडी फिल्म है। इस का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। अबतक फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने तक सबकुछ दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। जैसा की ट्रेलर में देखने को मिला, यह फिल्म डरावनी जरूर है पर इसमें राजकुमार की कॅामेडी का तड़का देखने को मिलेगा। पर क्या आप जानते हैं 'स्त्री' एक सच्ची घटना पर आधारित है। ये फिल्म एक लड़की की आत्मा (चुड़ैल) के बारे में है जो हर साल शहर में आती है और मर्दों को मारकर सिर्फ उनके कपड़े छोड़ जाती है।