2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब के नशे में संजय दत्त ने इस एक्ट्रेस के साथ की थी बदतमीजी, सुभाष घई ने जड़ दिया थप्पड़

एक्टर संजय दत्त बॉलीवुड में एक बड़ा नाम हैं। उन्होने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। एक्टर के निजी जिंदगी और उनके करियर के कई किस्से आपने सुने होंगे। उनके कई किस्सों में से एक किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे है। जिसमें अभिनेत्री से बदतमीजी के कारण उन्हें सबके सामने निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का थप्पड़ खाना पड़ा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 18 Jan 2022, 4:14 PM IST

शराब के नशे में संजय दत्त ने इस एक्ट्रेस के साथ की थी बदतमीजी, सुभाष घई ने जड़ दिया थप्पड़

शराब के नशे में संजय दत्त ने इस एक्ट्रेस के साथ की थी बदतमीजी, सुभाष घई ने जड़ दिया थप्पड़

संजय दत्त बायोपिक फिल्म ‘संजू’ में भी उनके जीवन में घटित कई घटनाओं को दर्शाया गया है, मगर, संजय दत्त के ऐसे और भी कई किस्से है जिन्हें तीन घंटे के समय की फिल्म में दिखा पाना मुमकिन नहीं था। सुभाष घई की फिल्म ‘खलनायक’ में संजय दत्त ने जबरदस्त काम किया। आज भी संजय दत्त के उस निगेटिव रोल की खूब चर्चा होती है। संजय दत्त ने डायरेक्टर सुभाष घई के साथ एक और फिल्म में काम किया था जिसका नाम था ‘विधाता’। इस फिल्म की मेकिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ था जिसे देख पूरी यूनिट चकित हो गई।

संजय दत्त और नशा दोनों का पुराना नाता रहा है। शुरू से ही संजय नशा करने के आदि रहे हैं। नशे की वजह से उन्हें कईं दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है। एक वक्त ऐसा भी था जब संजय दत्त के पिता सुनील दत्त ने उन्हें नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया था। संजय अपनी फिल्म 'विधाता' के शूटिंग के वक्त भी नशे में धूत सेट पर पहुंच गए थे। नशे में चूर संजय जब सेट पर आए तो वहां एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ बदतमीजी करने लगे। संजय की हरकत देख पद्मिनी घबरा गई और सेट छोड़ कर जाने लगी। इस फिल्म के निर्देशक सुभाष घई को ये बात पता चली तो उन्होंने जैसे-तैसे करके पद्मिनी को समझाया और उन्हें सेट पर वापस ले आए।

पद्मिनी सेट पर वापस आ गईं, मगर संजय ने फिर से उनके साथ फिर से बदतमीजी करना स्टार्ट कर दिया। संजय को ऐसा करता देख सुभाष घई को गुस्सा आ गया और संजय के गाल पर एक थप्पड़ जड़ दिया। इस हादसे के बाद जैसे-तैसे इस फिल्म की शूटिंग पूरी की गयी। ये पहली बार नहीं हुआ था, इससे पहले भी ‘विधाता’ के सेट पर सीनियर कलाकारों के साथ भी संजय दत्त ने बदतमीजी की थी। फिल्म में दिलीप कुमार और शम्मी कपूर जैसे बड़े कलाकार भी थे।

यह भी पढ़े -जय दत्त कोई क्रिमिनल नहीं था बस वो फंस गया था : सुभाष घई

फिल्म तो सुपरहिट हुई, मगर सुभाष घई संजय दत्त की हरकतों से परेशान हो गए थे। इस वजह से उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'हीरो' से उन्हें बाहर निकाल दिया और जैकी श्रॉफ को फिल्म में कास्ट कर लिया। यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ऐसा नहीं है कि सिर्फ सुभाष घई ने उन्हें अपनी फिल्म से निकाला था इससे पहले भी कई फिल्मों से उन्हें अपनी बुरी लत की वजह से निकाला जा चुका था। हालांकि इस घटना के बाद भी संजय दत्त और सुभाष घई के रिश्ते ठीक ही रहे। फिल्म 'विधाता' के बाद सुभाष घई के साथ फिल्म 'खलनायक' बनाई, ये फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई।

यह भी पढ़े -श्रीदेवी ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करना कर दिया था बंद, जानिए फिर एक्टर ने क्या किया