19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / बॉलीवुड को लगा एक और झटका कैंसर से पीड़ित एक और एक्ट्रेस की हुई मौत

बॉलीवुड को लगा एक और झटका कैंसर से पीड़ित एक और एक्ट्रेस की हुई मौत

बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस का निधन हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 20 Aug 2018, 12:45 PM IST

sujata kumar passed away due to cancer

sujata kumar passed away due to cancer

बॉलीवुड के लिए ये साल काफी बुरा रहा है। आए दिन किसी न किसी सेलेब्स के निधन या गंभीर बीमारी की चपेट में आने की खबरें सामने आईं हैं। इसमें बॉलीवुड एक्टर इरफान खान और एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी शामिल हैं। दोनों कलाकार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। अचानक सामने आई इनकी बीमारी की खबर ने सभी को चौंका दिया था। इसी बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के बाद अब उनकी रील लाइफ बहन सुजाता कुमार का निधन हो गया है। सुजाता ने श्रीदेवी के साथ फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में स्क्रीन शेयर किया था। उनका निधन मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ है। सुजाता लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की जानकारी सुजाता की बहन और अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए दी है।

कैंसर के चौथी स्टेज पर थीं सुजाता:
सुजाता को मेटास्टेटिक नाम का कैंसर था जिसके इलाज के लिए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों की मानें तो सुजाता का कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच गया था जिसे अंतिम स्टेज भी माना जाता है। इसी कारण उनके शरीर के कई ऑर्गन भी फेल हो चुके थे। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 18 अगस्त को बहन सुजाता की बीमारी के बारे में ट्वीट किया था।

बीती रात दुनिया को कहा अलविदा:
सुचित्रा ने बताया, 'सुजाता की हालत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें ICU में रखा गया था। इसके बाद बीती रात यानी 19 अगस्त 2018 को तबियत बिगड़ने की वजह से रात 11.26 बजे वह दुनिया को अलविदा कह गईं। इसके बाद सुचित्रा ने उनके निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'अब जिंदगी पहले की तरह बिल्कुल नहीं हो सकती।'

इन फिल्मों में किया था काम:
फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में सुजाता के काम को काफी सराहा गया था। इसके बाद उनके पास कई अच्छे प्रोजेक्ट्स आए थे। वे 'रांझणा', 'गोरी तेरे प्यार में' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह कई टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। जिनमें 'होटल किंगस्टन', 'बॉम्बे टॉकिंग' और '24' शामिल हैं।